मुंबई.
उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बयानों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि राज का बयान इस लायक नहीं है कि मैं उस पर कुछ कहूं।
एक स्थानीय अखबार को दिए गए साक्षात्कार में बिग बी ने कहा कि भारत आजाद मुल्क है और यहां हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के बयान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे। हालांकि, बिग बी ने माना कि ऐसे बयानों का असर हर भारतीय पर पड़ेगा।
बिग बी ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है और यहां सबको बोलने का अधिकार है। अमिताभ का यह बयान उस वक्त आया है जब सोमवार को राज ठाकरे एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
* राज और बाल ठाकरे में बंटा बॉलीवुड
* राज ठाकरे पर लगी पाबंदी हटाई जाए : कोर्ट
* राज ठाकरे ने पाटिल को लिखी चिट्ठी
* मनसे प्रमुख राज ठाकरे कॊ मिली जमानत
* राज ठाकरे, आजमी के खिलाफ केस दर्ज
* मराठी प्रेम एक ढोंग : बाल ठाकरे
* राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
* ठाकरे सीनियर ने किया बिग बी का समर्थन
* राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर
* जया ने पूछा, राज ठाकरे कौन हैं?
* राज ठाकरे ने उत्तर भारत के खिलाफ उगला जहर
* राज ठाकरे ने साधा बिग बी पर निशाना