HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

ऐतिहासिक भूमिकाएं निभाना चाहती हैं बिपाशा

मुंबई.ऐतिहासिक भूमिकाएं निभाना चाहती हैं बिपाशा बिपाशा बसु भले ही आधुनिक भारतीय महिलाओं की प्रतीक हों लेकिन उनकी दिली इच्छा है कि वह ऐतिहासिक भूमिकाएं निभाएं। ऐसा लगता है कि राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अशोक’ में उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

बिपाशा ने बताया कि मैं इस ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, पुराने समय में जाना और उन पात्रों को जीवंत करना चुनौतीपूर्ण काम है। इस फिल्म में मैंने तिशायरक्षा की बहुआयामी भूमिका निभाई। फिल्म का कथानक बहुत रोचक है।

उन्होंने कहा कि राजकुमार संतोषी बहुत ही कल्पनाशील निर्देशक हैं। वह अपनी फिल्म में कलाकारों से जीवंत अभिनय करवाते हैं।

हालांकि पांच साल पहले भी निर्देशक जे. पी. दत्ता ने बिपाशा और अभिषेक को लेकर ऐतिहासिक फिल्म ‘आखिरी मुगल’ बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई और बिपाशा की इच्छा अधूरी ही रह गई।

बिपाशा के अनुसार, ‘‘मधुर भंडारकर, रितुपर्णो घोष और राज कुमार संतोषी ऐसे निर्देशक हैं जो महिला विषयक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। मैं इनमें से दो के साथ काम कर चुकी हूं और तीसरे के साथ काम करने की उम्मीद कर रही हूं।’’

बिपाशा की एक और ऐतिहासिक फिल्म ‘ताजमहल’ निर्माणाधीन है जिसे फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा गांधी की भूमिका के लिए मशहर हुए अभिनेता बेन किंग्सले बना रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: