bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

चीन से संबंध बेहतर बनाए ताईवान : बुश

वाशिंगटन. ताईवान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति यिंग-जेयो को बधाई देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उनसे चीन के साथ संबंध बेहतर बनाने का आग्रह किया है।

बुश ने कहा ‘‘इस चुनाव ने मतभेदों को शांतिपूर्ण रूप से सुलझाने के लिए नई संभावनाएं प्रस्तुत की हैं। ताईवान की खाड़ी में शांति और स्थिरता तथा वहां के लोगों की भलाई अमेरिका के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चुनाव ‘शांतिपूर्ण और निष्पक्ष’ थे और ताईवान के लोग लोकतंत्र पर गर्व कर सकते हैं।

शनिवार को मा यिंग-जेयो की विपक्षी कुओमितांग (केएमटी) पार्टी ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) को हराकर सत्ता में वापसी कर ली। मा-जेओ ने चीन के साथ संबंधों में सुधार, अर्थव्यवस्था में प्रगति और जातीय सद्भाव बढ़ाने का वादा किया है।

गौरतलब है कि चीन लंबे समय से दावा करता रहा है कि ताईवान उसका एक प्रांत है जबकि कई देशों ने ताईवान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

चीनी राष्ट्रवादी पार्टी (कुओमितांग)के पांच दशक से चलने वाले शासन का अंत सन 2000 में डीपीपी के हाथों हार से हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: