HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कोएना चलीं हॉलीवुड

पंचकूला. बॉलीवुड गर्ल कोएना मित्रा एक एक्शन पैक्ड हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी और इस फिल्म के लिए मार्शल आर्ट के विभिन्न पैंतरे सीखने के लिए विशेष प्रशिक्षण लेना भी उन्होंने शुरू कर दिया है।

इंडियन क्रिकेट लीग मैच के दौरान एक कार्यक्रम में नजर आने के बाद कोएना ने कहा कि इस फिल्म का नाम कर्ण रखा गया है। इसमें मैं कई एक्शन दृश्यों मंे नजर आने वाली हूं इसलिए दृश्यों को खुद अंजाम देने की चाह में मैंने मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी है।

फिल्म के बारे में ज्यादा विवरण न देते हुए कोएना ने यह भी कहा कि बच्चे भी इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे। कोएना की आगामी हिंदी फिल्म है डीनो मोरिया और मिनिषा लांबा के साथ अनामिका। मॉडल से अभिनय क्षेत्र में आईं कोएना ने कहा कि बॉलीवुड में आप योजना बनाकर काम नहीं कर सकते क्योंकि यह लगभग जुए जैसा ही क्षेत्र है। आप अनुभव से सीखते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: