HomeSportsCricket Cricket

कप्तान, बोर्ड तय करें, स्लेजिंग न हो

नई दिल्ली. भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट दौरे के दौरान विवाद सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी क्रिकेट टीमों के कप्तानों व बोर्डो को पत्र लिखकर स्लेजिंग रोकने के लिए निर्देशित किया है।

आईसीसी के सीईओ मैल्कम स्पीड और जीएम डेव रिचर्डसन के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में साफ कहा गया है कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस तरह के विवाद सामने आने के बाद इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाना जरूरी है और यह तय किया जाना चाहिए कि मैदान पर अश्लील, अभद्र, आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न हो।

इस पत्र में लिखा है कि हम आपका सहयोग चाहते हैं और आशा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उभरे इन विवादों से सबक लेकर हम भविष्य में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। ऐसा पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि आईसीसी ने टेस्ट टीमों के सभी 10 कप्तानांे और पूरी सदस्य संख्या वाले सभी 10 बोर्डो के सीईओ को ऐसा पत्र लिखा है। यह पत्र 7 मैच रैफरियों और संभ्रांत पैनल के 9 अंपायरों को भी भेजा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: