HomeNewsNational National

चित्तौड़गढ़ में कई जगह कर्फ्यू जारी

चितौड़गढ़. राजस्थान के चितौड़गढ़ शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू पुराने में शहर में जारी है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई है। शनिवार को पुराने शहर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों सदर बाजार, कपड़ा बाजार, ढूंचा बाजार, चन्दनपुरा, लौहार मौहल्ला, प्रजापत मार्किट, गोल प्याउ, राणा सांगा बाजार आदि क्षेत्रों में भारी आगजनी, तोड़फोड़ एवं पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। रविवार की सुबह पुलिस महानिदेशक ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बताया कि शनिवार को उपद्रवियों ने 23 दुकानें व 14 गुमटियों को जला दिया था। इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं व तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया। पथराव एवं आपसी झड़पों में घायलों की कोई अधिकृत सूचना नहीं है वहीं करीब दो दर्जन वाहनों को फूँक दिए जाने की भी पुष्टि नहीं की गई है। शनिवारा की रात स्टेशन स्थित कृषि उपज मंडी में पाँच दुकानों को आग लगा दी गई और कीरखेड़ा क्षेत्रों में दो दुकानें जलाने के साथ ही एक टेम्पो व आटो रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने सम्पूर्ण क्षेत्र में आठ कंपनियाँ तैनात की हैं। रात्रि को ही गृहमंत्री गुलाबचन्द्र कटारिया ने भी यहाँ सर्किट हाउस में अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: