HomeSportsCricket Cricket

चेन्नई सुपरस्टार्स ने मुंबई चैंप्स को रौंदा

पंचकूला. तेज गेंदबाज थिरू कुमारन (4/14) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज गणपति विग्नेश(61 रन) की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपरस्टार्स ने रविवार को इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) ‘एडलवाइस चैलेंज’ ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई चैंप्स को नौ विकेट से रौंद दिया।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई चैंप्स ने 19.5 ओवरों में 123 रन बनाए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई सुपरस्टार्स के बल्लेबाजों ने महज 12.4 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। सुपरस्टार्स की ओर से गणपति विग्नेश ने केवल 30 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। उन्हें रविराज पाटिल ने जयंत के हाथों कैच कराया। इससे पहले चेन्नई सुपरस्टार्स के तेज गेंदबाज थिरू कुमारन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मात्र 14 रन देकर 4 विकेट लिए। मुंबई चैंप्स की ओर से सबसे अधिक 28 रन सलामी बल्लेबाज डीएस जाधव ने बनाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: