चेन्नई.
राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों की मंजिल से महज 80 रन दूर हैं। वे यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में हासिल कर सकते हैं। यदि राहुल ने ऐसा किया तो 10 हजार या इससे अधिक टेस्ट रन बना चुके वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, भारत के सचिन तेंडुलकर व सुनील गावसकर और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर व स्टीव वॉ के विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में 10 हजारी बनने पर द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में एक हजार रन भी बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके लिए उन्हें 46 रनों की दरकार है। मास्टर-ब्लास्टर पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक हजार टेस्ट रन बना चुके हैं।
राहुल द्रविड़ का टेस्ट प्रदर्शन-
मैच- रन- औसत- सर्वोच्च- शतक- अर्धशतक
119- 9920- 55.11- 270- 24- 51
दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट प्रदर्शन-
15- 954- 35.33- 148- 1- 5
टेस्ट में 10 हजारी बल्लेबाज-
बल्लेबाज(देश) - टेस्ट- रन - औसत - शतक- अर्धशतक
ब्रायन लारा(वेस्टइंडीज) - 131- 11953 - 52.88 - 34- 48
सचिन तेंडुलकर(भारत) - 146- 11782 - 55.57 - 39- 49
एलन बॉर्डर(ऑस्ट्रेलिया)- 156- 11174 - 50.56 - 27- 63
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) - 168- 10927 - 51.06 - 32- 50
सुनील गावसकर(भारत)- 125- 10122 - 51.12 - 34- 45