HomeNewsNational National

एक आतंकी और चार जवानों की मौत

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तोइबा का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया जबकि चार जवान शहीद हो गए।

सूत्रों के मुताबिक मुताबिक भीषण गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि एक सब इंस्पेक्टर सहित दो अन्य लोग जख्मी हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह तलबल में हरवन-हजरतबल मार्ग पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया।

मारे गए आतंकवादी की पहचान फैसल के रूप में की गई है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर का स्वयंभू कमांडर था। फैसल के अन्य साथी घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल हो गए। फरार आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: