नई दिल्ली. वैश्विक इस्पात अधिग्रहण सम्राट लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपने भाई प्रमोद मित्तल की बीमार कंपनी क्रेमिकोव्त्सी स्टील मिल का नियंत्रण लेने के लिए कोशिश तेज कर दी है। कंपनी के मजदूरों में असंतोष है और उस पर बुल्गारिया सरकार द्वारा पुन: राष्ट्रीयकृत किए जाने की काली छाया मंडरा रही है।
बुल्गारिया मंत्रिमंडल को लिखे एक पत्र में लक्ष्मी मित्तल ने कंपनी की पुनर्रचना के लिए जरूरी कदम उठाने और कंपनी का बकाया ऋण अदा करने के लिए पर्याप्त धन के निवेश का वायदा किया है। लक्ष्मी मित्तल को यूक्रेन के अरबपति कोन्सतांतियाल जीवागो, तुर्की कंपनी एर्देमीर और यूक्रेन के व्यवसायी रीनत अख्मेतोव से चुनौती मिल रही है।