News
International International न्यूयॉर्क. खगोलशास्त्रियों ने अरबों साल पुराने तीन ग्रहों की पहचान की है और दावा किया है कि इन ग्रहों की सौर प्रणाली के सबसे पुराने हिस्सों में गणना की जा सकती है।
खगोलविज्ञानियों का कहना है कि ये प्राचीन क्षुद्र ग्रह कोई साढ़े चार अरब वर्ष पुराने हैं और तब से इनमें कोई तब्दीली भी नहीं हुई है।
यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड में प्रमुख खगोलविज्ञानी जेसिका सनशाइन कहती हैं, 'हमने उन क्षुद्र ग्रहों की पहचान की है, जो सबसे पुराने हैं लेकिन जिनके बारे में अब तक पता नहीं था। ये क्षुद्र ग्रह भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं को कारगर बनाने में काफी मददगार साबित होंगे। इनकी मदद से पृथ्वी पर सौर प्रणाली से जुड़ी ज्यादा सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।'