HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भक्तों ने भगवान संग खेली होली

जयपुर. गोविंददेवजी व गोपीनाथजी मंदिर सहित सभी मंदिरों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्त अपने आराध्य देव के संग होली खेलने पहुंचे। गोविंददेवजी ने सोने-चांदी की पिचकारी से होली खेली। मंदिरों में जमकर इत्र गुलाल उड़ी। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को गुलाल अर्पित करने के बाद एक दूसरे को रंगा।

लक्ष्मीनारायणजी, राधागोपीनाथजी, मोतीडूंगरी गणोशजी, खोले के हनुमानजी मंदिर में भक्तों ने गुलाल का टीका लगाकर मंगल कामना की। इस बीच गोविंददेवजी मंदिर में गौरांग महाप्रभु का 522वां जयंती महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ।

ग्वाल आरती के बाद महंत अंजनकुमार गोस्वामी ने महाप्रभु का पंचामृत अभिषेक किया। प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव 10 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार से गोविंददेवजी की झांकियों का समय भी परिवर्तित हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: