HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

उधारी वसूलने के लिए बंधक बनाया

जयपुर. गलतागेट इलाके में दो जनों ने एक युवक से उधारी के 25 हजार रुपए वसूलने के लिए उसे बंधक बना लिया। उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर युवक को मुक्त करा लिया। अब दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। युवक का कहना है कि उसे नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया था।

गलतागेट थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हेतरामुदीन (34) धन्नादास की बगीची आदर्श नगर तथा मनोज कुमार (36) कांवटियों की पीपली रामगंज का रहने वाला है। करीब चार माह पहले मनोज ने नागतलाई कच्ची बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार को 25 हजार रुपए उधार दिए थे।

20 मार्च को मनोज तथा हेतरामुदीन अब्दुल

सत्तार को उसके घर से बुलाकर ले गए और बंधक बना लिया। उसकी पत्नी नजमा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अब्दुल सत्तार को उनके चुंगल से छुड़ा लिया। उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: