HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

अजमेर. blastहोली के मौके पर अजमेर सहित पांच शहरों के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस के रंग में भंग पड़ गया। जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की चेकिंग की गई, लेकिन धमकी बोगस निकली। एहतियातन स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जीआरपी एएसपी वीरभान अजवानी ने बताया कि चार दिन पहले दिल्ली स्थित आरपीएफ के एडिशनल कमिश्नर के ऑफिस में कश्मीर से पोस्ट किया गया धमकी भरा अंतर्देशीय-पत्र मिला था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिले पत्र में कहा गया था कि होली, गुडफ्राइडे और बारहवफात के मौके पर दिल्ली, आगरा, लखनऊ, जयपुर व अजमेर स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा।

बस स्टैंड पर भी सतर्कता :

बम ब्लास्ट की धमकी के मद्देनजर रोडवेज बस स्टैंड पर सीआइडी और पुलिस ने सतर्कता बरती। बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध सामान की जांच की गई, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

हर कोने की जांच

धमकी के मद्देनजर शनिवार को अजमेर से होकर आने-जाने वाली हर ट्रेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों व अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे को बारीकी से जांचा। लावारिस सामान और कचरे को भी मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड की मदद से चेक किया गया। ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। यार्ड और आसपास के कारखानों को भी पुलिस ने खंगाला।

-अंसारी नाम से आया पत्र

जीआरपी एएसपी वीरभान अजवानी ने बताया कि पत्र जम्मू-कश्मीर से डीआरएम के पते पर भेजा गया था। पत्र में भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अंसारी बताया था। हिन्दी में लिखे पत्र में कहा गया था कि दिल्ली, आगरा में ताजमहल, काशी, मथुरा में मंदिर और जयपुर, अजमेर व गंगानगर में रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर 22 मार्च को बम ब्लास्ट होंगे। अजवानी ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट लक्ष्मण मीणा ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी थी। इसके आधार पर शनिवार से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

धमकी बोगस निकली, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट्रेनों और स्टेशन की निगरानी के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। लावारिस और संदिग्ध यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।
-मदनदान सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी

संभवत: धमकी भरा पत्र शरारती लोगों की हरकत है। खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। एहतियातन स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
-वीरभान अजवानी, एएसपी, जीआरपी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: