HomeNewsInternational International

मेरे मरने के बाद भी जारी रहेगा संघर्ष

धर्मशाला. तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि तिब्बत की आजादी का संघर्ष कभी खत्म नहीं होगा और उनकी मौत के बाद भी यह जारी रहेगा।

नई दिल्ली से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, दलाई ने ‘न्यूजवीक’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस विचार से पूरी तरह असहमत हूं कि तिब्बत का आजादी संघर्ष खत्म हो जाएगा और मेरी मौत के बाद तिब्बत के लिए कोई उम्मीद नहीं है’।

उन्होंने यह भी कहा कि वे जीवनभर तिब्बतियों व चीनियों के बीच दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। दलाई लामा ने बताया कि जब उन्होंने तिब्बत में खूनी दमनचक्र की तस्वीरें देखी थीं तो रो पड़े थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: