HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

चार बसों समेत वाहनों की होली

रायपुर. बसस्टैंड के पीछे हिस्से में खड़ी न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट की चार बसें भीषण आगजनी का शिकार हो र्गई। शनिवार दोपहर एक बस में आग लगी, जिसने तीन और बसों को लपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, वाहन खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, दोपहर 2 बजे पहले कंडम बस में आग की लपटें नजर आई। उसके बाद देखते ही देखते आजू-बाजू खड़ी तीन और बड़ी बसें चपेट में आ र्गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंची। आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए।

आगजनी में बस क्रमांक सीजी 04ई-0607 और सीजी 04टी-4455 का ढांचा ही रह गया। जबकि बस क्रमांक सीजी 04ई-0865 और सीजी 06ई- 0238 को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। सिविल लाइंस टीआई रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी बसें न्यू इंडिया ट्रेवल्स के संचालक मोहम्मद अब्बास की हैं। वे मौदाहापारा के रहने वाले हैं। बसें बलौदाबाजार रोड पर चलती थीं।

लेनदेन का विवाद
सबसे पहले जिस बस में आग लगी उसे लेकर लेनदेन का विवाद बताया गया है। कुछ दिनों से यह बस (सीजी04ई0607) बिना चक्के के कंडम हालत में खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि 10 महीने पहले न्यू इंडिया ट्रेवल्स के मालिक मोहम्मद अब्बास ने इसे बलौदाबाजार के ट्रेवल्स संचालक धर्म्ेद्र साहू से खरीदी थी। अब तक यह बस उन्हीं के नाम से थी। दो लाख रुपए बकाया को लेकर विवाद था। आगजनी के मामले में पुलिस इस विवाद को भी टटोल रही है।

जवानों ने तानी बंदूक
बसों में लगी भीषण आग को कांप्लेक्स वाले ही नहीं, होली खेल रहे आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़े। तभी वहां सशस्त्र जवानों का एक दल (एडीएस स्क्वाड) पहुंचा। तत्काल हरकत में आए जवान उन्हें आग लगाने वाले समझ बैठे और न केवल उनसे उलझे बल्कि कुछ जवानों ने तो बंदूक ही तान दी। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। अफसरों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

पार्किग में तीन गाड़ियां खाक
कटोरातालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट की पार्किग में शुक्रवार देर रात को वैगनआर, एक्टिवा और एलएमएल वेस्पा स्कूटर जलकर खाक हो र्गई । पार्किग में उठती आग की लपटों को देखकर वाहन मालिक धर्म्ेद्र पसीने के होश उड़ गए। वे अभनपुर में फूड इंस्पेक्टर हैं।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक तीनों वाहन स्वाहा हो चुके थे। इस आगजनी की वजह पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। पुलिस अफसरों ने बताया कि अफसर ने अपने पड़ोसी अशीष मग्गू पर वाहनों में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं, दोनों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है।

लालपुर स्कूल में 400 साइकिलें जलीं : एमएमआई के पीछे लालपुर शासकीय प्राथमिक स्कूल में शनिवार दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताते हैं, स्कूल के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें बच्चों के वितरण के लिए साइकिलें रखी थीं। एक-डेढ़ हजार में से 400 साइकिलें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: