HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

खारुन में डूबने से दो युवकों की मौत

रायपुर. न्यू राजेंद्रनगर में होली की मस्ती के बाद शनिवार शाम नहाने के लिए खारुन नदी गए अमित दीक्षित (27) और नरेश वाधवानी (27) की डूबने से मौत हो गई। हादसा पुराने स्टापडैम का है। बताते हैं अमित और नरेश अपने एक और दोस्त सुनील तनवानी के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए खारुन नदी गए थे। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद तीनों स्टापडैम पहुंचे।

नहाने से पहले तीनों को सिगरेट पीने की इच्छा हुई। अमित और नरेश कपड़े उतार चुके थे, इसलिए सुनील को सिगरेट लाने भेज दिया। उसके जाने के बाद दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए। बताते हैं, सुनील जब वापस लौटा, वहां दोनों के कपड़े ही रखे थे। उनको गायब देखकर सुनील को डूबने का संदेह हुआ और रायपुरा पहुंचकर पार्षद को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखारों की मदद से युवकों को ढूंढ़ने का काम शुरू किया। सुबह 8 बजे दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक डैम में उतरने के बाद भंवर में फंस गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: