HomeNewsNational National

डालमिया के खिलाफ आरोपपत्र 26 को

मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व प्रमुख जगमोहन डालमिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि मुंबई सत्र अदालत में पुलिस उनके खिलाफ बोर्ड के फंड में हेराफेरी के संबंध में चार्जशीट दायर करेगी।

बीसीसीआई सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि डालमिया पर 1996 में आयोजित वर्ल्ड कप के दौरान बोर्ड के फंड में हेराफेरी का आरोप है। डालमिया पर इस फंड में दो करोड़ 90 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा आगामी 26 मार्च को डालमिया के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। बताया गया है कि चार्जशीट दाखिल करने का मतलब होता है कि पुलिस के पास आरोप साबित करने के लिए पुख्ता सबूत हैं।

गौरतलब है कि डालमिया के बाद शरद पवार बोर्ड के अध्यक्ष बने थे और फिलहाल डालमिया कोलकाता क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं। इस मामले के बढ़ने पर डालमिया के हाथ से यह पद भी फिसल सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: