bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

खाटू में बिखरी ब्रज की छटा

खाटूश्यामजी. braj बाबा श्याम के दरबार में होली का रंग खूब जमा। हर ओर बाबा के जयकारों की गूंज और अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नजर आ रहे थे। लखदातार से होली खेलने देशभर से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। खाटूधाम बाबा के रंग में रंग गया। कहीं चंग और ढप पर भजनों की स्वर लहरियां तो कहीं फाग के गीत सुनाई दे रहे थे।

श्याम प्रेमियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। श्याम मंदिर परिसर में तो गुलाल ही गुलाल उड़ रहा था। मंदिर परिसर की फर्श पर तीन चार ईंच गुलाल चढ़ गया था। शनिवार को पूरा खाटूधाम ब्रज से कम नहीं लग रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पुख्ता कर रखे थे। थानाधिकारी धीरज वर्मा ने बताया कि भक्तों के सैलाब को देखते हुए बाहर से भी जाब्ता मंगवाया गया। उधर खाटूश्यामजी क्षैत्र के आस पास के गांवो में भी होली एंव धूलंडी का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।

रंग की तरंग में झूमे सब
सीकर.

शुक्रवार व शनिवार का दिन प्रेम रंगों में सराबोर रहा। अमर, अकबर और एंथोनी एक साथ हुए तो गंगा-जमनी संस्कृति साकार हो उठी। प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के मौके पर मनाया जाने वाला मातमी पर्व गुड फ्राइडे, मुस्लिम समुदाय का पर्व बारावफात व ईद मीलादुन्नबी और हिंदुओं का फागोत्सव शुक्रवार व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया।

तीनों धर्र्मो के पर्व एक दिन होने से शहर में उत्सवी माहौल बना रहा और सभी धर्मो के लोग एक साथ जुटे और देश में अमनचैन की दुआएं मांगी। इस खास मौके पर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रेम रंग में रंगने का दौर रविवार तक जारी रहा। बच्चों में भी खास जोश देखने को मिला।

होली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। दहन में बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाओं ने भाग लिया। होलिका दहन के लिए लोग जुलूस के रूप में घर से निकले। इस दौरान भक्त प्रहलाद के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। रातभर लोग फाल्गुनी गीतों पर झूमते-नाचते रहे।

इससे पहले होलिका दहन की लो देखकर महिलाओं ने व्रत खोला और खुशहाली की दुआएं की। शहर में कई जगह होली दहन हुए। रात को आतिशबाजी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को धूलंडी मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल से रंगकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की।

टोलियों में घूमते युवा, बुजुर्ग व बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। दोपहर तक शहर रंग में डूबा रहा। गली-मोहल्ले व बाजार रंग से सन गए। दोपहर बाद नहाने-धोने के बाद रामरमी का दौर चला। होली पर पुलिस व प्रशासनिक अमला भारी संख्या में तैनात किया गया था।

इधर, राजकीय होलिका दहन सांस्कृतिक मंडल की ओर से किया गया। पूजनदल रघुनाथ मंदिर से रवाना हुआ। प्रिंस सीसै स्कूल में भी होली के दौरान विद्यार्थियों ने जमकर लुफ्त उठाया। निदेशक जोगेंद्र सुंडा ने बताया कि कार्यक्रम ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां भी दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: