bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीयू में ढली एक शाम हिमाचल के नाम..

चंडीगढ़. pu पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में जहां एक ओर स्टूडेंट्स पहाड़ी गीतों और नाटियों से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की छटा बिखेर रहे तो दूसरी तरफ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल की युवा शक्ति की पीठ थपथपा रहे थे। मौका था हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को पीयू में आयोजित कार्यक्रम ‘एक शाम हिमाचल के नाम’ के आयोजन का।

एचपीएसयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिन भर चंडीगढ़ के कॉलेजों और पीयू में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान नाटी, गिद्धा ही नहीं बल्कि कई दूसरे कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस मौके पर एचपीएसयू के फाउंडर प्रेजिडेंट दीपक एस रावत के अलावा मौजूदा प्रेजिडेंट नरेंद्र राजवार ने भी अपने विचार रखे।

शाम का वक्त आया तो शुरू हुआ इंतजार मेहमान का और फिर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 4 विधायकों के साथ लॉ आडिटोरियम पहुंचे। पूर्व सिंचाई व जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पीयू स्टूडेंट रहे और विधायक सुभाष मंगलेट, सुधीर शर्मा, विधायक मुकेश अग्निहोत्री शरीक हुए।

अपने संबोधन में वीरभद्र ने चंडीगढ़ में पढ़ रहे छात्रों को याद दिलाया कि वह कठिन परिस्थितियों वाले प्रदेश से पीयू में पढ़ने का सौभाग्य पाने वाले कुछ स्टूडेंट्स में से है। इसलिए जब यहां से निकलें तो पीयू के साथ हिमाचल का नाम रोशन होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: वीरभद्र ने हिमाचल में विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में हुई तरक्की का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के वक्त प्रदेश में सिर्फ 315 स्कूल थे लेकिन आज केरल के बाद साक्षरता नहीं शिक्षा के विकास के मामले में हिमाचल पूरे देश में नंबर वन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: