HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लेक्चरर के कई बार ट्रांसफर से टीचर्स खफा

चंडीगढ़. यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट द्वारा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल-46 में फिजिक्स के लेक्चरर जे.एस सिद्धू का बार-बार ट्रांसफर किए जाने पर यूटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है। सिद्धू का एक महीने के अंदर चार बार अलग-अलग पोस्ट पर ट्रांसफर किया गया। जबकि वे इसी 31मार्च को रिटायर होने वाले हैं।

एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सविंदर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में सिद्धू के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मौके पर सविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के ऑर्डर एजूकेशन डिर्पाटमेंट की वर्किग पॉलिसी पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्घू ने डिपार्टमेंट को 30 साल तक सेवा की है। उनको इस प्रकार के कारनामे से प्रताड़ित किया जा रहा है।

एसोसिएशन ने एजूकेशन डिपार्टमेंट से मांग की है कि सिद्घू के सम्मान को बरकरार रखते हुए 31 मार्च 2008 तक जीएमएसएसएस -19 के इंचार्ज के रूप मे सेवा करने दिया जाए। यहां उन्हें इसी हफ्ते ट्रांसफर किया गया है।

डिमांड पर बेखबर: सविंदर का कहना है कि डिपार्टमेंट आए दिन गवर्नमेंट स्कूल्स के लिए नई स्कीम्स लॉन्च करता है, लेकिन यूटी कैडर टीचर्स की जेनुइन डिमांड पर भी ध्यान नहीं देता है।

उन्होंने कहा कि 16 सालों से मास्टर कैडर टीचर्स के प्रमोशन की डिमांड है, लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने मांग की है कि डिपार्टमेंट वाइस प्रिंसिपल्स की पोस्ट भरे और वर्क एक्सपीरियंस टीचर्स के फेवर में कोर्ट के फैसले को लागू करे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: