नई दिल्ली. नौ साल पुराने शिवानी भटनागर हत्याकांड में कड़कड़डुमा अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए सस्पेंड आईजी आरके शर्मा व तीन अन्य के खिलाफ सोमवार को सजा का ऐलान किया जाना है।
1976 बैच के अफसर शर्मा को शिवानी भटनागर की हत्या का प्रमुख दोषी पाया गया था और शर्मा के अलावा तीन अन्य प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान और सत्यप्रकाश को हत्या की साजिश का दोषी करार दिया जा चुका है। सरकारी वकील शर्मा के लिए फांसी की सजा की मांग कर चुके हैं।
गत 18 मार्च को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंदर कुमार शास्त्री ने इन चारों को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला 24 मार्च तक सुरक्षित रखा था।
संबंधित खबरें
* शिवानी केस: सजा का फैसला सुरक्षित
* शिवानी केस : शर्मा के लिए फांसी की मांग
* शिवानी प्रकरण: सजा के खिलाफ अपील करेंगे शर्मा
* 9 साल में न्याय : शर्मा शिवानी का कातिल करार