HomeNewsNational National

नाराज भीड़ ने पुलिस थाने में लगाई आग

आगरा. उत्तर प्रदेश के इस जिले के खैरागढ़ इलाके में नाराज भीड़ ने पुलिस थाने को आग के हवाले करने के साथ ही कुछ वाहनों में भी आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कुछ युवाओं पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस के उलझने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया।

बताया गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल गर्ग ने नशे की हालत में हिंसा करने के आरोपी कुछ युवाओं को पुलिस के हवाले किया था। रविवार देर रात पुलिस ने इन युवाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज गर्ग और उनके समर्थक थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों से बहस की।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गए। कुछ ही देर में हालात बिगड़ गए और गर्ग के समर्थकों ने पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया। पुलिस थाने के बाहर खड़े कुछ वाहनों में भी भीड़ ने आग लगा दी। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर भी किए।

जिलाधीश मुकेश महेश्वर सेठ ने बताया कि गर्ग के साथ 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हालात काबू में हैं। खैरागढ़ के सर्कल अफसर को शिफ्ट कर दिया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: