Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली. पिछले हफ्ते पैसिफिक लाइफ ओपन टूर्नामेंट में चौथे राउंड तक पहुंचने वाली भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की वर्ल्ड रैंकिंग में सुधार हुआ हे और सोमवार को डब्ल्यूटीए द्वारा जारी सूची में उन्हें 31वें नंबर पर रखा गया है।
चौथे राउंड में कलाई की चोट के चलते हंतुचोवा से हारने वाली सानिया के रैंकिंग अंक बढ़कर 917 हो गए हैं। डबल रैंकिंग में भी सानिया को तीन स्थानों की बढ़त मिली है। पैसिफिक लाइफ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचने पर सानिया डबल रैंकिंग में 1830 अंकों के साथ 22 वें स्थान पर आ गई हैं।
दूसरी ओर, एटीपी डबल रैंकिंग में महेश भूपति चार स्थान नीचे ताजा सूची में 13वें स्थान पर हैं। भूपति पुरुषों की मास्टर सीरीज में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। भूपति के पास 2740 अंक हैं। वहीं लिएंडर पेस को भी दो स्थानों का नुकसान हुआ है और वे 2070 अंकों के साथ 20वें स्थान पर हैं।