न्यूयार्क. चूहों पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वस्थ कोशिकाओं की क्लोनिंग पार्किसन्स जसे रोग को भी ठीक कर सकती है।
सोमैटिक-सैल न्यूक्लीयर ट्रांस्फर’ (एससीएनटी) के तहत की जाने वाली क्लोनिंग जानवरों पर सफल रही है। इसकी सफलता के जरिए इंसानों में भी स्वस्थ कोशिकाओं और अंगों के प्रत्यारोपण को कारगर बनाया जा सकता है।
नेचर मेडिसिन पत्रिका क आनलाइन संस्करण में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार एससीएनटी तकनीक के अंर्तगत स्वस्थ कोशिका के ‘न्यूक्लियस’ को मरीज की ‘न्यूक्लियस’ रहित कोशिका में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस कोशिका से ली गई स्टेम कोशिकाएं बीमारियों के इलाज और अंगों के प्रत्यारोपण के काम आ सकती हैं।
‘स्लोआन कट्रिंग कैंसर केंद्र’ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि इस प्रक्रिया के जरिए चूहों में पार्किसन्स रोग का उपचार किया जा सका। इसक लिए शोधकर्ताओं ने चूहों की पूंछ से पार्किसन्स रोग में नष्ट होने वाली स्वस्थ्य कोशिकाएं लीं और इनका क्लोन तैयार किया।