HomeHealth Health

टैटू से अब टीके

हैम्बर्ग. फैशन से आगे बढ़कर अब टैटू स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी शामिल हो गया है। एक रिसर्च के मुताबिक टैटू के माध्यम से जो दवाएं दी जा रही हैं वे ज्यादा उपयोगी साबित हो रही हैं।

हीडलबर्ग के 'जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर' की पत्रिका 'जेनेटिक वैक्सीन्स एंड थरेपी' में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए चूहों पर दवा संबंधी परीक्षण किए गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी के शोधकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि डीएनए टीकाकरण की बजाय टैटू ज्यादा कारगर है।

शरीर में लगाए जाने वाले इजेंक्शन के मुकाबले टैटू के जरिए दी गई कैंसर की एक दवा ने चूहों के शरीर में बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित की।

शोधकर्ताओं के अनुसार टैटू के जरिए चूहों में दवा का असर 16 फीसदी ज्यादा हुआ। टैटू के जरिए दवा बड़े इलाके में फैलती है और ज्यादा कोशिकाओं पर अपना असर दिखाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: