HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

बॉबी डार्लिंग की ख्वाहिश

नई दिल्ली.वेश्या की भूमिका निभाना चाहता हूं: बॉबी अभिनेता बॉबी डार्लिंग की दिली इच्छा है कि उन्हें वेश्या का किरदार निभाने का मौका मिले।

बॉबी का वास्तविक नाम पंकज शर्मा है लेकिन वह खुद को लड़के के बजाय लड़की कहलाना ज्यादा पंसद करते हैं। उनकी लोकप्रियता में समलैंगिकता कभी उनक प्रशंसकों के बीच आड़े नहीं आती।

एक नए एल्बम ‘हे छोरी’ के लांचिग क सिलसिले में राजधानी आईं बॉबी ने कि फिल्म मंडी में शबाना आज़मी की भूमिका दिल को छू जाती है, मैं वैसी ही चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाना चाहती हैं क्योंकि इस तरह के किरदार आपको आगे बढ़ने का मौका देते हैं।

बॉबी सोनी टीवी के रिएल्टी शो ‘बिग बॉस’ में भी दिखाई दी थी। उन्होंने कहा कि जब लोग मुझे मेरे वास्तविक नाम से पुकारते हैं तो मुझे अच्छा लगता है, लेकिन कभी-कभी मैं सोचती हूं कि जिसे वे पुकार रहे हैं क्या वह मैं हूं।

बॉबी ने कहा कि प्रकृति के विपरित मेरा जन्म हुआ है। जब प्रकृति ने ही मुझे ऐसा बनाया है तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं हैं। लेकिन मेरी आत्मा एक स्त्री की है। मैं अपनी लड़ाई स्वयं ही लड़ रही हूं और खुद को ही दिशा देती रहती हूं। बॉबी अपना सेक्स बदलने के लिए सर्जरी कराना चाहती हैं जिसके लिए वह रुपये इकट्ठा कर रही हैं। उसने अपना नया नाम भी सोच लिया है।

बॉबी ने आगे की योजना बताते हुए बताया कि उनके पास इस समय विदेशी फिल्मों सहित पांच फिल्में हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: