HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 294.57 अंक चढ़ा

मुंबई. सेंसेक्स 294.57 अंक चढ़ा बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनियों में बढ़त से शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को बाम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 294.57 अंक चढ़ा, वहीं राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी भी 49.40 अंक ऊंचा रहा।

सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए गठित छठे वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सौंप दी, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की गई है। इस पर सरकार को फैसला लेना है। इसका बाजार पर अच्छा असर पड़ा और प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी की धारणा बनी।

सरकारी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की खबरों के बीच सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के 14994.83 अंक की तुलना में करीब सौ अंक ऊपर खुला। इस स्तर से यह 258 अंक और बढ़कर ऊंचे में 15351.31 अंक तक चढ़ा। नीचे में 15056.09 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 294.57 अंक अर्थात 1.96 प्रतिशत के लाभ से 15289.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बढ़त के बावजूद इसके मिडकैप और स्मालकैप में गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 2.66 अंक अर्थात 158.57 अंक के नुकसान से 5805.53 अंक रह गया। स्मालकैप में 6950.12 अंक पर 3.77 प्रतिशत अर्थात 272.08 अंक का नुकसान रहा।

एनएसई का निफ्टी पिछले कारोबारी दिवस के 4573.95 अंक की तुलना में 4576.80 अंक पर खुला। ऊपर में 4649.45 तथा नीचे में 4539.80 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 49.40 अंक अर्थात 1.08 प्रतिशत की बढ़त से 4623.35 अंक पर बंद हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: