HomeNewsInternational International

दावा : संत पीटर नहीं थे पहले पोप!

लंदन. एक डॉक्युमेंट्री में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा गया है कि संत पीटर पहले पोप नहीं थे और न ही कभी रोम गए थे।

चर्च दावा करता है कि संत पीटर की रोम यात्रा के कारण ईसाई धर्म को जबरदस्त प्रचार मिला लेकिन चैनल 4 पर प्रसारित किए गए एक वृत्तचित्र सीक्रेट्स ऑफ द 12 डिसिपल्स में ख्यात विद्वानों ने संत पीटर को लेकर वेटिकन द्वारा लागों को गुमराह करने और दुनिया भर में गलत जानकारियां देने का आरोप लगाया।

वृतचित्र के प्रस्तोता ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी के डॉ. राबर्ट बेकफोर्ड के मुताबिक हमें यह साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है कि संत पीटर को रोम में दफनाया गया था पर इसके विरोध में कोई तर्क नहीं आया, क्योंकि वह चर्च को चुनौती होती।

उन्होंने कहा कि शक्ति के आधार को कमजोर बनाना मतलब चर्च को कमजोर बनाना है। दुख की बात है कि धर्म का इस्तेमाल तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने और एक चर्च ने खुद को दूसरों से श्रेष्ठ बनाने में किया।

रोमन कैथोलिकों का मानना है कि पोप संत पीटर की श्रेष्ठता के एकमात्र उत्तराधिकारी हैं इसलिए वह दुनिया के लिए ईसा के संरक्षक हैं। दावा किया जाता है कि पीटर को रोम में सलीब पर चढ़ाया गया और उस जगह दफन किया गया जहाँ बाद में बैसिलिया ऑफ सेंटर पीटर का निर्माण किया गया।

इसके अलावा 1939 में चर्च ने रोम में पुरातत्व खुदाई में संत पीटर की अस्थियाँ मिलने की घोषणा की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: