HomeSportsCricket Cricket

टेस्ट में मौसम कहीं बेरहम न हो जाए

चेन्नई. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 मार्च से आयोजित पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। मौसम के बेरहम होने की संभावना के बाद भी दोनों टीमों ने अभ्यास बरकरार रखा है। दोनों ही टीमें फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

जहां तक बारिश का सवाल है तो 2004 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। उसी प्रकार 2005 में भारत व श्रीलंका के बीच पहले तीन दिन का खेल नहीं हो सका था।

वनडे भी हुए थे रद्द:
बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड (2003) और भारत-दक्षिण अफ्रीका (2005) के बीच वनडे मैच रद्द करने पड़े थे। तीन दिन पहले यहां तेज बारिश हो चुकी है। बारिश से क्रिकेट प्रेमियों का निराश होना स्वाभाविक है।मौसम विशेषज्ञों ने इस बार भी अगले 48 घंटों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है।

कस्र्टन के लिए चुनौती : टीम इंडिया के नए कोच गैरी कस्र्टन ने अभ्यास पर शिकंजा कस लिया है। वे प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने की कवायद कर रहे हैं।कस्र्टन के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम में सीनियर या जूनियर की मानसिकता को विकसित नहीं होने देना है।

जम कर मुकाबला करेंगे : बाउचर
दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले अभ्यास के बाद कहा कि भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए हमारे पास विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। इसके विपरीत भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियों की जानकारी के लिए हमने वीडियो क्लिपिंग का सहारा लिया है। बाउचर ने अपनी टीम के बारे में कहा कि टीम युवा व अनुभवी खिलाड़ियों में सामंजस्य है। टीम की कोशिश आक्रामक क्रिकेट खेलने की होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: