चेन्नई.
अपने 18 वर्ष के क्रिकेट कैरियर में जंबो उर्फ अनिल कुंबले ने 600 टेस्ट विकेट लेकर भारत को विश्व क्रिकेट में गौरवान्वित किया है। बीसीसीआई ने कप्तान कुंबले की इस उपलब्धि के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। 25 मार्च को आयोजित इस सम्मान समारोह में भारत और दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार भारत के टेस्ट कप्तान को गोल्डन बॉल भेंट करेंगे। पवार ने कहा कि कुंबले ने अभी तक 604 टेस्ट विकेट लिए हैं जो कि महान उपलब्धि है। उनका मानना है कि प्रत्येक भारतीय को उन पर गर्व होना चाहिए। पवार ने कहा कि बोर्ड भी उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश है इसलिए उन्हें गोल्डन बॉल भेंट किया जाएगा जो कि अद्वितीय होगी। ज्ञातव्य है कि 37 वर्षीय कुंबले की झोली में कई अनमोल रिकॉर्ड हैं।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 1999 में दिल्ली में खेले गए मैच में पाकिस्तान के सभी दस विकेट लेने का करिश्मा किया था।
कुंबले इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ६क्क् टेस्ट विकेट के पार पहुंचे थे। वर्तमान में वे शीर्ष गेंदबाजों में केवल शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन से पीछे हैं।