News
International International इस्लामाबाद. संसद द्वारा नियुक्त किए गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पिछले साल राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ इमरजेंसी के दौरान नजरबंद सभी जजों की रिहाई के आदेश दिए।
नेशनल असेंबली में हुए चुनाव में उन्होंने पीएमएल-क्यू के उम्मीदवार परवेज इलाही को 42 के मुकाबले 264 मतों से पराजित किया। राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ मंगलवार को गिलानी को देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाएंगे।
इससे पहले पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने स्थानीय समाचार पत्र ‘द न्यूज’ के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि गिलानी तीन महीने के लिए नहीं, बल्कि पूरे पांच साल के लिए प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने गिलानी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की अवाम ही नहीं, विदेशी समुदाय के समक्ष भी प्रधानमंत्री के रूप में पेश किए जाने के लायक हैं। जरदारी ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे स्वयं प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं।
संबंधित खबरें
* यूसूफ रजा गिलानी पाक के नए प्रधानमंत्री चुने गए
* यूसुफ गिलानी होंगे पाक के पीएम
* पीपीपी ने पीएम के लिए गिलानी को नामित किया