नई दिल्ली.
ब्लैकबेरी मोबाइल सेवाएं इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को दूरसंचार विभाग ने सुरक्षा के प्रति आगाह किया है। कंपनियों से कहा गया है कि सुरक्षा उपाय करें या सेवा बंद कर दें।
दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सेवा प्रदाता कंपनियों को एक निर्देश जारी कर कहा गया है कि ब्लैकबेरी की लाइसेंसधारक रिसर्च इन मोशन (रिम) कनाडा के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करें।
क्या है ब्लैकबेरी?:
1. ब्लैकबेरी तकनीक से ग्राहक मोबाइल पर एसएमएस के रूप में ईमेल हासिल कर सकते हैं। यह एक महंगी सेवा है।
2. अभी ब्लैकबेरी का इस्तेमाल भारती एयरटेल, वोडाफोन एस्सार, बीपीएल मोबाइल और रिलायंस कम्युनिकेशंस करते हैं।
3. सरकार का तर्क है कि ब्लैकबेरी का सर्वर भारत में रखा जाए और ईमेल संदेशों को जरूरत के मुताबिक देखने की सुविधा दी जाए।
4. गृहमंत्रालय सुरक्षा कारणों से टाटा टेली को ब्लैकबेरी सेवा की अनुमति से इंकार कर चुका है। उसका आवेदन अब भी अटका है।