HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

ओलिंपिक मशाल थामेंगे आमिर खान

मुंबई. ओलिंपिक मशाल थामेंगे आमिर खान बीजिंग में इस साल होने वाले ओलिंपिक खेलों की मशाल को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी थामेंगे। पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए भारत में मशाल वाहक के रूप में कई पर्यावरणविदों और नामी हस्तियों को चुना गया है। ये सभी 17 अप्रैल को दिल्ली से ओलिंपिक मशाल लेकर निकलेंगे।

इस साल के ओलिंपिक खेलों की ग्लोबल पार्टनर और मशाल रिले की भागीदार कोका कोला कंपनी ने मशाल वाहक के रूप में आमिर के अलावा बीआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नारायण हेगड़े, पूर्व आईपीएस अधिकारी और नवज्योति फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण बेदी और जमीनी स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में जुटे वाई. सुभाषचंद्र रेड्डी आदि का चयन किया है।

आमिर ने यहां सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘मेरा मानना है कि हर खेल को पर्यावरण के मुद्दे से जोड़कर लोगों को जागरूक करना चाहिए।’ उन्होंने बताया कि ओलिंपिक मशाल रिले के तहत ‘पर्यावरण संरक्षण की जरूरत’ विषय पर देशभर में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: