नई दिल्ली. छठे वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में 40 फीसदी और सशस्त्र बलों के कर्मियों की पेंशन में 60 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की है। इसके अलावा आयोग ने 80 साल तथा इससे अधिक की उम्र वालों के लिए खास पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव किया है।
आयोग चाहता है कि सभी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का पूरा लाभ देने के लिहाज से 3.50 लाख रुपए की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाए। आयोग ने आखिरी वेतन के अनुरूप 50 फीसदी पेंशन की मौजूदा दर में परिवर्तन से इनकार करते हुए वृद्ध रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन बढ़ाने को कहा है।
आयोग ने प्रस्ताव किया है कि 80 साल या इससे अधिक उम्र के पेंशनर को मूल पेंशन से 20 फीसदी अतिरिक्त पेंशन मिले। यह पेंशन उम्र के साथ बढ़ेगी। इसी तरह 85, 90, 95 और 100 साल की उम्र वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को क्रमश: 30, 40, 50 और 100 फीसदी अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। आयोग ने पूर्ण पेंशन पाने के लिए 33 साल के बराबर सेवा के मानदंड को खत्म करने को कहा है।
संबंधित खबरें
* वेतन वृद्धि के बाद ब्याज दरें घटाना मुश्किल
* छठा वेतन आयोग : जेब भारी करने की सिफारिशें
* छठा वेतन आयोग : वित्त मंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट
* छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट आज