HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गोविंदा की ख्वाहिश मल्लिका

गोविंदा की ख्वाहिश मल्लिका अभिनेता और सांसद गोविंदा अपने नए-नए कारनामों से चर्चा में बने रहते हैं। कभी वे किसी को तमाचा जड़ देते हैं, तो कभी कोई तीखा बयान दे देते हैं। अब गोविंदा मेहरबान हैं, सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर। सूत्रों के मुताबिक गोंविदा ने हाल ही में मल्लिका को एसएमएस कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है। माना जा रहा है कि वे मल्लिका के साथ किसी फिल्म में काम करना चाहते हैं, इसलिए उनसे मुलाकात करने के लिए बेताब हैं।

मल्लिका बॉलीवुड में चर्चा का विषय अवश्य है, लेकिन अभी तक वे अपना कोई खास मुकाम नहीं बना पाई हैं। बावजूद इसके बॉलीवुड में फिर स्थापित होने की कोशिश करने वाले गोविंदा का मल्लिका के प्रति रुझान समझ में नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले गोविंदा ने मल्लिका को फोन किया और कहा कि वह उनसे मिलना चाहते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। मल्लिका ने मिलने के लिए हामी भरी, जिससे गोविंदा खुश हो गए, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। सूत्रों के मुताबिक इसकी वजह बाद में मल्लिका द्वारा फोन न उठाना था।

गोविंदा की ख्वाहिश मल्लिकाएक बार बात होने के बाद गोविंदा ने मल्लिका को कई बार फोन किया, लेकिन मल्लिका ने फोन रिसीव ही नहीं किया। मल्लिका द्वारा फोन न उठाने के बाद गोविंदा ने मल्लिका को धड़ाधड़ एसएमस करना शुरू कर दिए। अब वे दिन में तीन-चार बार मल्लिका को एसएमएस कर रहे हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि गोविंदा ने एसएमएस में लिखा है कि ‘मल्लिका जी, मैं गोविंदा नाम का एक छोटा सा एक्टर हूं। मुझे आपसे मिलने का एक मौका दीजिए।’ मल्लिका के सामने गोविंदा जैसे अभिनेता की बेचारगी समझ से परे है। गोविंदा के नाम कई हिट फिल्में हैं और वे जनप्रतिनिधि और सांसद भी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: