bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

वेटेरनरी कॉलेज में हाईटेक सुरक्षा

बीकानेर. चोरी या बदनीयती से वेटेरनरी कॉलेज के कैंपस में जाने वालों के लिए बुरी खबर यह है कि उनके कैंपस में प्रवेश करते ही फोटो खींच ली जाएगी व सायरन बजने के कुछ ही मिनट में वे गिरफ्त में होंगे।

कॉलेज ने निजी खर्चे से हाईटेक व्यवस्था तैयार की है। फिलहाल प्रयोग के तौर पर नौ सीसीटीवी कैमरे, नाइट डिवाइस सहित ऐसे उपकरण कैंपस में लगाए जा रहे हैं जिससे चोरों व अवांछित तžवों की घुसपैठ पर अंकुश लगाया जा सके।

कॉलेज ने सीसीटीवी कैमरे के स्थान का खुलासा तो नहीं किया लेकिन ऐसी जगह कैमरे लगाए गए हैं जो कैंपस पर नजर बनाए रखेंगे। रात के लिए नाइट डिवाइस लगाई जा रही है। रात के लिए पीआईआर नाम की विशेष डिवाइस भी लगाई गई है।

यह सब होने के बाद यदि कोई व्यक्ति रात में यहां घुसता है और कैंपस में नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो इसकी सूचना विवि के डीन व सुरक्षाकर्मी इंचार्ज सहित आठ लोगों के मोबाइल पर एसएमएस पहुंचेगा। तब तक चोरों को दबोचने के लिए पूरी तैयारी कर ली जाएगी। इसके कुछ समय बाद उस जगह लाइट जलेगी जहां अवांछित व्यक्ति खड़ा है और फिर तुरंत सायरन बजेगा।

कॉलेज ने ढाई लाख रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। 30 मार्च तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इन कैमरों से विभाग के सभी 17 विभाग, प्रशासनिक भवन, प्रयोगशालाओं व विजय भवन की सीमा पर नजर रखी जाएगी। बीकानेर के किसी सरकारी संस्थान में इस तरह की यह पहली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कॉलेज ने सूचना प्रौद्योगिकी का पूरा लाभ लेते हुए इसे साकार रूप दिया है।

गौरतलब है कि एसपी हवासिंह घुमरिया ने भी कार्यभार ग्रहण करते हुए सरकारी व निजी संस्थानों से इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए कहा था ताकि चोर कोई वारदात नहीं कर सके।

कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा सुरक्षा एजेंसियों के हवाले है लेकिन हाइटेक व्यवस्था से सुरक्षा और पुख्ता होगी। ऐसे प्रयास सभी संस्थानों को करने चाहिए। इससे स्वयं का बचाव होता है और चोरों की मंशा सफल नहीं होगी। अभी इस व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है। सफल होने पर इसका विस्तार और मजबूत किया जाएगा।
डॉ.ए.के.गहलोत, अधिष्ठाता, वेटेरनरी कॉलेज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: