HomeNewsNational National

एनकांउटर स्पेशलिस्ट की हत्या

नई दिल्ली. एनकांउटर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह की हत्या  दिल्ली पुलिस के एनकांउटर स्पेशलिस्ट एसीपी राजबीर सिंह की महरौली गुड़गांव रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले सख्स विजय भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विजय भारद्वाज ने पुलिस के समक्ष एसीपी की हत्या करना कबूल कर लिया है।

एसीपी राजबीर सिंह को प्रॉपर्टी डीलर विजय भारद्वाज ने महरौली गुड़गांव रोड स्थित अपने दफ्तर में गोली मारकर हत्या की। राजबीर सिंह की लाश को पुलिस ने प्रॉपटी डीलर के दफ्तर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे पैसे का लेन-देन बताया गया है।

राजबीर सिंह 1982 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह संसद हमला जांच और लाल किला हमला जांच में भी शामिल रहे हैं। राजबीर अब तक 56 एनकाउंटर कर चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: