HomeNewsMetrosIndore Indore

लालबाग में खुलेगा रेल रेस्तरा

इंदौर. लालबाग में खुलेगा रेल रेस्तरा पर्यटन विकास निगम लालबाग परिसर में भी रेल रेस्तरां खोलने की तैयारी में है। मकसद है पर्यटन को बढ़ावा देना। इसके लिए 35 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं। ऐसा ही रेस्तरां अशोका होटल, भोपाल में है।

रेस्तरां का आकार और आसपास की सज्जा रेलवे स्टेशन जैसी ही होगी। वहां प्रवेश करने वाले को लगेगा वह स्टेशन पर खड़ा है और वहां कोई ट्रेन रुकी है। इसके लिए पटरी और प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। रेस्तरां में एक समय में 60-70 लोग बैठकर भोजन का लुत्फ ले सकेंगे। लालबाग परिसर के पिछले हिस्से में हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा शिल्पियों के लिए बनाए जा रहे अर्बन हाट के पास यह रेस्तरां खुलेगा ताकि हाट के दुकानदार और खरीदार व पर्यटक इसका फायदा ले सकें।

रेल रेस्तरां के लिए विभागीय स्वीकृति और करीब 35 लाख रुपए का बजट भी मंजूर हो चुका है। पर्यटन विकास निगम लालबाग के सौंदर्यीकरण पर साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस पर एक साल से अलग-अलग चरण में काम चल रहा है। निगम के एमडी अश्विन लोहानी बताते हैं अर्बन हाट शुरू होने के बाद हम रेस्तरां भी शुरू कर देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: