HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

फिर मिले बम के खोल

जोधपुर. bombबासनी ओद्यौगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह नाले के पास बम के खोल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रीको अधिकारियों ने मौके पर जा स्थिति का जायजा लिया। लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया, जिससे बम के खोल रात तक वहीं पड़े रहे। बाद में पुलिस वहां पहुंची और उन बमों को लेकर पुलिस थाने में सुरक्षित रखवा दिए।

बासनी ओद्यौगिक क्षेत्र स्थिति मारुति धर्म कांटे के सामने नाले के पास इन बम के सात-आठ खोल पड़े हुए थे। इनमें से कुछ जिंदा बम भी नजर आ रहे थे। दस मीटर के दायरे में बिखरे इन बमों को देख कर लोगों में भय व्याप्त हो गया।

इस बीच किसी ने रीको अधिकारियों को इनकी जानकारी दी। रीको अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम देख कर चले गए। उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया। देर रात पुलिस को जानकारी मिली तो थानाधिकारी विक्रमसिंह वहां पहुंचे। तब तक लोगों ने इन बमों को नाले में डाल दिया था। पुलिस ने बम के खोल नाले से निकाल कर कब्जे में लिए और उन्हें थाना परिसर की जमीन में दबा दिए।

पहले भी बरामद हो चुके हैं

ओद्यौगिक क्षेत्र में बम के खोल, रिफ्यूज तथा जिंदा बम कई बार मिल चुके हैं। पुलिस के अनुसार दो तीन वर्ष पूर्व ओद्यौगिक क्षेत्र में बम के खोल तथा रिफ्यूज बम मिलने के अलावा रीको गेस्ट हाउस के पास नाले में भी बम के खोल मिल चुके है।

जानलेवा है यह स्क्रैप

ओद्यौगिक क्षेत्र के कबाड़ी युद्ध का कबाड़ मंगवाते हैं। कुछ माह पूर्व हड्डी मिल में कबाड़ चुनने वाले ऐसे ही बम अपने घर ले गए थे तथा उसमें से तांबा व पीतल निकाल रहे थे तब उनमें विस्फोट हो गया और तीन जनों की मौत हो गई थी।

ओद्यौगिक क्षेत्र में स्कैप के साथ इस प्रकार की वस्तुओं का मिलना कोई नई बात नहीं है। पहले भी इस प्रकार की बरामदगी हो चुकी है। रीको अधिकारियों को एक बार ओद्यौगिक क्षेत्र में गहन सफाई अभियान चलाकर इस प्रकार की वस्तुओं का सफाया करना चाहिए। हमारे थाने में भी बमनुमा वस्तुओं के दो कट्टे भरे हुए मिट्टी में दबाकर रखे हुए हैं। सैन्य अधिकारियों की जांच के बाद भी कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।
—विक्रम सिंह, थानाधिकारी, बासनी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: