bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

ये है मौसम का फंडा

ग्वालियर. satellite सुबह और शाम का तापमान, आद्र्रता, नमी और खराब मौसम का पता आखिर कैसे लगाया जाता है। ऐसी कौन सी चीज है जो मौसम के बारे में हमें जानकारी प्रदान करती है। मन में उठ रहे ऐसे कई सवालोंे के जवाब मिले मौसम विभाग द्वारा विश्व मौसम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में।

23 मार्च विश्व मौसम दिवस के रूप में जाना जाता है। इस बार 23 मार्च को रविवार होने के कारण सोमवार को थाटीपुर स्थित मौसम विभाग आम जनता के लिए खोला गया। जहां मौसम विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने स्कूली छात्रों व आम जनता को मौसम विभाग व इसकी कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने मौसम पता करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। यहां प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी देने का सिलसिला चलता रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: