न्यूयार्क. एक अध्ययन में पता चला है कि रक्त संबंधियों की तुलना में हम मित्रों के दुख में अधिक दुखी और उनकी खुशियों में अधिक खुश रहते हैं।
वेबसाइट ‘साइंस डेली’ में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया है कि दोस्तों की विपत्ति में सहायता करने पर हमें समानुभूति का कैसा लगता है लेकिन रिश्तेदारों की मदद करना ज्यादातर मजबूरी जैसा होता है।
इस तरह के परिणाम उनके लिए चौंकाने वाले हैं जो सामान्यत: यह मानते है कि समानुभूति सिर्फ पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ ही अधिक हो सकती है।
इस विषय पर अनुसंधान कर रही ‘ग्रोनिनजेन विश्वविद्यालय’ के अनुसंधानकर्ता लाइडेविज नाइजिंक ने बताया, ‘‘सामान्यत: ऐसा होता है कि हम परिवार पर अधिक विश्वास करते हैं। लेकिन जहां कुछ करने की बात आती है तो हम परिवार की अपेक्षा दोस्तों के लिए ज्यादा करते हैं।
हम दोस्तों के साथ अधिक सहजता के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। इस तरह का जुड़ाव समानुभूति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।’’
उन्होंने कहा कि तथ्य बताते हैं कि हमारे समाज में दूसरे के हित करने के सिद्धांत को अभी मान्य नहीं माना गया है। इस शोध ने खुलासा किया है कि परिवार की अपेक्षा दोस्तों की मदद करने के कई कारण हो सकते हैं।