धर्मशाला. तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है।
तिब्बत सरकार द्वारा निर्वासित अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि सरकार ने सिर्फ 40 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन सच्चाई में मौजूदा विरोध प्रदर्शन में कम से कम 140 लोगों की जान जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि चीनी शासन ने सिर्फ 19 लोगों के ही मौत की पुष्टि की है।