News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ. पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में खाली पड़े टीचरों की पोस्ट पर रोस्टर सिस्टम लागू होगा और इस रोस्टर सिस्टम के तहत सभी खाली पदों पर होने वाली नियुक्तियों में 27 फीसदी सीटें ओबीसी कोटे से भरी जाएंगी।
पीयू में टीचरों की नई नियुक्ति में तत्काल प्रभाव से ओबीसी के लिए 27 फीसदी रिजर्वेशन होगी जबकि पीयू से एफिलिएटेड कॉलेजों के लिए पीयू की ओर से डीपीआई कॉलेज पंजाब को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
यूजीसी की ओर से पिछले साल सितंबर में देश की सभी यूनिवर्सिटीज को टीचरों की नियुक्ति में ओबीसी केटेगरी को 27 फीसदी रिजर्वेशन देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। यूजीसी के इन्हीं निर्देशों के तहत पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू की गई है। पीयू सिंडिकेट की रविवार को हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत पीयू में आने वाले समय में होने वाली टीचरों की नियुक्तियों में यह व्यवस्था लागू होगी।
इसके तहत न सिर्फ पीयू में भविष्य में भरे जाने वाले पदों के अलावा पीयू के इस सैशन से शुरू हो नए कोर्सेज में टीचरों की नियुक्ति में 27 फीसदी रिजर्वेशन दी जाएगी। पीयू में इस सैशन से तकरीबन 2 दर्जन नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। इनमें पत्रचार विभाग से एमबीए के अलावा 5 ईयर एमबीए-बीई जैसे कोर्स भी शामिल हैं। इन सभी कोर्र्सो में होने वाली नियुक्तियों में 27 फीसदी रिजर्वेशन दी जाएगी।
क्या होगा नॉन टीचिंग का: टीचरों की नियुक्ति में तो 27 फीसदी रिजर्वेशन दे दी गई है लेकिन पीयू के नॉन टीचिंग स्टाफ में अभी यह व्यवस्था लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। पीयू का नॉन टीचिंग स्टाफ भी काफी समय से यह व्यवस्था लागू करने की मांग करता रहा है।
>> यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक यह एक सही निर्णय है। इससे पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों की मांग पूरी हुई है।
प्रो. मनजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी, पुटा