bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

विदेशी मिशनरी महिला की मौत

डेराबस्सी. अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार तड़के सुखमनी स्कूल के पास मिनी बस पलटने से रामोना गिलघेर की मौत हो गई, जबकि उसके परिजन और सहेली समेत चार लोग जख्मी हो गए। एक मिशनरी के लिए काम करने वाली रामोना (76 वर्ष) अमेरिका से पिंजौर के पास नयाग्राम में तीन दिवसीय रुहानी समागम में भाग लेने आ रही थी।

यह परिवार अमेरिका से रविवार को दिल्ली पहुंचा था और रात को एयरपोर्ट से विश्व मानव रुहानी केंद्र की मिनी बस (एचआर-03-बी-2597) से पिंजौर के लिए आ रहा था। मिनी बस में चालक समेत पांच लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंदराला बीड़ के पास बस के सामने नीलगाय आ गई।

नीलगाय को बचाने की कोशिश में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस दाईं तरफ पलट गई। चालक सतनाम के अलावा रामोना गिलघेर, उनके पति जैक, बेटी डीम (23 वर्ष) और रामोना की सहेली ऐनी (32 वर्ष) को चोटें आईं। सभी को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गहरी चोट के कारण रामोना ने दम तोड़ दिया।

इस बीच रुहानी केंद्र के श्रद्घालुओं का अस्पताल में तांता लग गया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद रामोना का शव रुहानी केंद्र के प्रतिनिधियों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने १७४ सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। रामोना के शव को यूएसए ले जाया जाएगा या उसे भारत में ही दफनाया जाएगा, इस बारे फैसला परिवार करेगा। हादसे की जानकारी अमेरिकी दूतावास को भेज दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: