bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

6 व्हीकल टकराए एक के पीछे एक

मनीमाजरा. collision कार चला रही एक महिला ने मोबाइल फोन सुनते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में कार के पीछे आ रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद महिला कार सहित भाग गई। हादसे में वन महकमे की एक अफसर भी जख्मी हो गई, वह एंबेसडर कार में थी।

मामले की शिकायत किसी ने भी पुलिस में दर्ज नहीं करवाई। हादसा रेलवे लाइट प्वॉइंट पर सोमवार सुबह 10 बजे हुआ। चंडीगढ़ से पंचकूला की ओर जाती एक कार की महिला चालक मोबाइल फोन सुन रही थी।

मोबाइल सुनते-सुनते उसने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही दो मारुति कारें, हरियाणा रोडवेज की बस, स्कोडा कार, होंडा सिटी, एंबेसडर कार आपस में टकरा गए। हालांकि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी । इस हादसे की वजह से काफी समय तक चंडीगढ़-पंचकूला मार्ग पर जाम भी लगा रहा। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: