HomeSportsCricket Cricket

गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का फैसला

मुम्बई. गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का फैसला  एक प्रमुख अखबार की ऑनलाइन एडीशन में छपी खबर के अनुसार पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सुनील गावस्कर पर आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद पर होने के साथ ही गावस्कर टीवी कमेंटेटर और अखबार में कॉलम लिखने का भी काम करते हैं।

आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने इस बात पर ऐतराज जाहिर किया है। माना जा रहा है कि हाल में भारत के आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान गावस्कर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह अपना विरोघ प्रकट किया था उन्हें उसी बात का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

अखबार में आई रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर को हटाने के निर्णय पर सहमति पिछले हफ्ते दुबई में आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक के दौरान हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान जब गावस्कर ने खुले तौर पर मैच रेफरी माइक प्रोक्टर का विरोध किया था तभी से वे आईसीसी के आँखो की किरकिरी बने हुए हैं। गौरतलब है कि गावस्कर ने कहा कि गावस्कर ने मैच रेफरी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह के साथ नस्लभेद किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: