नई दिल्ली. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह की हत्या करने वाले प्रापर्टी डीलर ने आत्मसमर्पण करने के बाद जुर्म कबूल लिया है। विजय ने दावा किया है कि विजय ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।
पुलिस को दिए बयान में विजय ने कहा कि राजबीर सिंह उससे पैसे की मांग कर रहा था और वह कल पैसे लेने के लिए ही मेरे ऑफिस गया था। विजय ने अपने बयान में कहा कि राजबीर मुझसे पैसे की मांग कर रहा था लेकिन मैं पैसों को इंतजाम नहीं कर पाया इसलिए मैंने उसे गोली मार दी क्योंकि अगर मैं उसे गोली नहीं मारता तो वो मुझे मार डालता।
गौरतलब है कि राजबीर सिंह दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में स्पेशल ऑपरेशन स्कवैड की अगुवाई कर रहे थे। संसद पर 2001 में हुए हमले की सफलतापूर्वक जांच करने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
उन्होंने 1982 में एक सब-इंस्पेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की और कम समय में करीब 56 मुठभेड़ कर सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पहुंचे।