नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संकेत दिए हैं गुजरात में हुई हिंसा की दोबारा जांच कराई जा सकती है और इस जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज इस तरह के संकेत दिए हैं कि गुजरात हिंसा के 10 बड़े मामलों में दोबारा जांच कराई जा सकती है। आज शीर्ष अदालत ने कहा कि क्या जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा सकता है। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस विशेष टीम में तीन सदस्य हो सकते हैं।
2002 में गुजरात हिंसा के 10 बड़े मामलों में गोधरा कांड, नरोडा-पाटिया घटनाक्रम समेत महसाणा जिले में हुई हिंसा की भी जांच हो सकती है। गौरतलब है कि कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगाई हुई है। एनएचआसी द्वारा एक याचिका दाखिल की गई थी जिसमें जांच की मांग की गई थी।
आम तौर पर ऐसा नहीं होता है कि एनएचआरसी इस तरह की याचिका दायर करे लेकिन आज इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच के रास्ते खोलने की तरफ इशारा किया है।