मुंबई. आईसीसी द्वारा सुनील गावस्कर को क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कथित फैसले पर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो बोर्ड दखल जरूर देगा।
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि उन्होंने आईसीसी के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बोर्ड के खिलाफ बयानबाजी की थी और भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह मामले में मैच रैफरी के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि फिलहाल बोर्ड के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर आईसीसी ऐसा कदम उठाती है तो बोर्ड जरूरी तौर पर दखलंदाजी कर सुनील गावस्कर की तरफदारी करेगा।
संबंधित खबरें
* गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का फैसला
* गावस्कर फंसे, आईसीसी कार्रवाई करेगी
* आईसीसी ने सुनील गावास्कर को लताड़ा